लद्दाख चुनाव में इण्डिया गठबंधन की बम्पर जीत,महज दो सीटों पर सिमटी भाजपा

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) केंद्र-शासित प्रदेश लद्दाख में हुए स्वायत्त पर्वत विकास परिषद-करगिल चुनाव में विपक्षी गठबंधन इण्डिया को जबरदस्त जीत मिली है। इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर 22 सीटों पर कब्जा किया है। चुनाव के नतीजों को बीजेपी के लिए वेकअप कॉल बताया जा रहा है, क्योंकि बीजेपी को महज दो सीटें ही मिल पाई हैं। 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने धारा 370 को खत्म कर दिया था और लद्दाख को केंद्र-शासित प्रदेश बनाया था। इसके बाद करगिल में लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद का यह पहला चुनाव था।
चुनाव अधिकारियों ने बताया है कि 4 अक्टूबर को 26 सीटों पर चुनाव कराए गए थे और 77.61 फीसदी वोटिंग हुई थी। इंडिया गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस को इस चुनाव में 12 सीटें मिली, जिसके बाद वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं कांग्रेस ने 10 सीट पर जीत दर्ज की। बीजेपी को महल 2 सीटें ही मिल पाई, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया। प्रशासन ने लद्याख के लिए 4 सदस्यों को मनोनीत करता है और उनके पास वोटिंग का अधिकार होता है। नई परिषद का गठन 11 अक्टूबर से पहले किया जाएगा।

Check Also

 बीएसएनएल के बाद अब सरकारी स्कूलों की बारी

(साजिश नहीं, सच्चाई है)  डॉ. प्रियंका सौरभ नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जब भी कोई सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *