कन्नौज : गरीबो को ठंड से बचायेगे तीन हज़ार कम्बल

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) गरीब व जरूरतमंदों को सर्दी से बचाने के लिए प्रशासन कंबल बांटेगा। कंबल खरीदने के लिए 15 लाख रुपये बजट मिला है। पहले चरण में तीन हजार कंबल बांटे जाएंगे। कंबल खरीद का टेंडर व आदेश हो चुका है।

जिले में सर्दी से राहत देने के लिए गरीब व जरूरतमंदों को तीनों तहसीलों पर प्रशासन कंबल बांटेगा। पहले चरण में कंबल खरीदने के लिए शासन से 15 लाख रुपये बजट मिला है। इससे तीनों तहसीलों पर एक-एक हजार कंबल खरीदकर बांटे जाएंगे। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि पहले चरण में तीन हजार कंबल बांटेंगे, जिसका टेंडर हो गया है। इसी सप्ताह कंपनी के माध्यम से कंबल खरीदे जाएंगे। कंपनी को आदेश दे दिए हैं। दूसरे व तीसरे चरण में तहसीलों की मांग के अनुसार और कंबल खरीदे जाएंगे। इससे गरीबों को राहत मिलेगी। साथ ही दस नगर निकाय क्षेत्र में एक-एक रैन बसेरा बनाया गया है। सभी में इंतजाम किए गए हैं।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *