बीजेपी से अच्छा झूठ कोई नहीं बोलता : अखिलेश यादव

‘‘संस्थाएं मजबूत हों उससे देश मजबूत होगा। संस्थाएं निष्पक्ष होंगी तो संस्थाओं के प्रति जनता का भरोसा बढ़ेगा, वह चाहे ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और चाहे प्रेस हो।’’
लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज गुरुवार (23 नवंबर को) को सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री तोताराम यादव द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि संस्थाएं मजबूत हों उससे देश मजबूत होगा। संस्थाएं निष्पक्ष होंगी तो संस्थाओं के प्रति जनता का भरोसा बढ़ेगा, वह चाहे ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और चाहे प्रेस हो।
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से बच के रहो। राजनीति का इतिहास उठा कर देख लो भारतीय जनता पार्टी से अच्छा झूठ कोई नहीं बोलता। इन्होंने नौकरी की बात की, कहा कि करोड़ों नौकरी दिलवाएंगे। 10 साल दिल्ली सरकार के पूरे हो गए हमारे नौजवान बताएं कितनी नौकरी और रोजगार मिला।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, यह कार्यक्रम उस क्षेत्र में हो रहा है जो समाजवादियों का गढ़ माना जाता है। राजनीतिक जैसी भी परिस्थितियां बनी रही हो लेकिन यहां के लोगों ने कभी भी समाजवादियों का साथ नहीं छोड़ा। नेताजी ने कभी जो कहा होगा उसको मान करके यहां के लोगों ने समाजवादी पार्टी का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, यह सच है कि नेताजी ने न केवल समाजवादी पार्टी को बनाने का काम किया बल्कि राजनीति में जिनकी कोई आवाज नहीं थी उनकी पहचान आवाज बनने का काम किया। नेताजी ने तमाम गरीब किसान लोगों को सम्मान दिलाने का काम किया। उनका मेमोरियल 2 साल के अंदर हम लोग बनवा करके तैयार कर देंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो-जो वादा किया होगा वह एक भी पूरा नहीं किया। इस सरकार का प्रिय जानवर तो आप जानते ही हो कौन सा है? कोई दिन नहीं जाता जिस दिन किसी न किसी किसान की जान ना जाती हो। देश का सबसे बेहतरीन गाय के दूध का प्लांट हम लोगों ने कन्नौज में लगवाने का काम किया। समाजवादी सरकार में ऐसा इंतजाम करेंगे कि चाहे हमें गाय के दूध के लिए 4 रुपये ज्यादा भाव देना पड़े बाजार से वह देकर के अपने किसानों की मदद करेंगे।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कंपनियां मुनाफा कमा रही हैं गेंहू से। समाजवादियों की सरकार बनेगी तो कंपनियों से नहीं गेहूं की खरीद मंडी से होगी। हम प्राइवेट कंपनियों को सीधा नहीं खरीदने देंगे। रेट अच्छा देना पड़ेगा तो मंडी के माध्यम से अपने किसानों को रेट ज्यादा देकर के उनकी मदद करने का काम करेंगे।

Check Also

आतंकवादी चुनौती से निपटने को सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : खरगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *