विनेश फोगाट ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार वापस कर दिया है। उन्होंने 26 नवंबर को पुरस्कारों को लौटाने का एलान किया था। शनिवार (30 दिसंबर) को विनेश ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर कर्तव्य पथ पर खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार को रख दिया। इसे बाद में पुलिस ने उठा लिया। पहलवान बजरंग पूनिया ने इस पूरे वाकये का वीडियो शेयर किया है।
बजरंग पूनिया ने एक्स (पहले ट्विटर) लिखा, यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। विनेश और उनके साथी प्रधानमंत्री कार्यालय जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। उसके बाद विनेश ने कर्तव्य पथ पर अपने पुरस्कारों को रख दिया।
भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। इसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साक्षी मलिक ने यह कहते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिया कि फिर से बृजभूषण जैसा ही चुना गया है तो क्या करें? इसके बाद बजरंग ने पद्म श्री लौटाया और अब विनेश ने अपना खेल रत्न लौटा दिया है। पैरा एथलीट वीरेंद्र सिंह भी अपना पद्म श्री लौटाने की बात कह चुके हैं।

विनेश की उपलब्धियां
वर्ष 2022 विश्व कुश्ती चौंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
वर्ष 2019 में विश्व चौंपियनशिप में कांस्य जीता।
वर्ष 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
वर्ष 2014, 2018 व 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक
प्रतिष्ठित लॉरियस अवार्ड के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी।
चार वर्ष के अंतराल में मिले थे दोनों अवॉर्ड
विनेश फोगाट ने अर्जुन अवॉर्ड व मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड लौटाने की घोषणा की है। उन्होंने वर्ष 2016 में अर्जुन अवॉर्ड व वर्ष 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिला था।

Check Also

शासकों के लिए आज भी आदर्श हैं विक्रमादित्य : उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि महाराजा विक्रमादित्य ने अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *