पीएम नरेंन्द्र मोदी जन्म से पिछड़ी जाति से नहीं हैं इसलिए नहीं कराएंगे जातीय जनगणना : राहुल गांधी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी जन्म से पिछड़ी जाति से नहीं हैं। वे गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे। उस समुदाय को साल 2000 में भाजपा ने ओबीसी में शामिल किया। वे (पीएम मोदी) सामान्य वर्ग में पैदा हुए थे…वे कभी भी जातिगत जनगणना को नहीं कराएंगे क्योंकि वे ओबीसी में पैदा ही नहीं हुए थे।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी खुद को ओबीसी बताकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ फिलहाल ओडिशा के झारसुगडा में है। वहीं पर लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने उक्त आरोप लगाए। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी खुली जीप में झारसुगडा के किसान चैक पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता अजोय कुमार और ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक भी उनके साथ रहे।
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बुधवार को ओडिशा में दाखिल हुई थी। ओडिशा में राहुल गांधी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। झारसुगडा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में दाखिल हो जाएगी। राहुल गांधी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *