‘इंडिया’गठबंधन : सीट शेयरिंग फार्मूला तय, यूपी की इन 17 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, सपा को मप्र में दी एक सीट

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का ऊहापोह आखिरकार खत्म हो गया। दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक साथ प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी घोषणा की। लखनऊ में इसकी घोषणा हुई। यूपी की 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटें सपा या अन्य सहयोगी दलों के हिस्से आएंगी। सपा अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवाद घोषित कर चुकी है। सीटों का यह बंटवारा मप्र में भी लागू होगा। मप्र की खजुराहो सीट पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने यह सीट सपा के लिए छोड़ दी है।
ये सीटें मिलीं कांग्रेस को
रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया।

अब तक 31 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान
सपा की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची 30 जनवरी को सामने आई थी। जिसमें 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। इसके बाद 19 फरवरी को दूसरी और 20 फरवरी को तीसरी सूची जारी की। सपा ने अब तक यूपी की 80 लोकसभा सीट पर 31 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
देश को बचाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन
अविनाश पांडे ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत देश को बचाने, संविधान को सुरक्षित रखने के लिए यूपी में गठबंधन हुआ है। सपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। 80 सीट के लिए कमेटी बनी। फिर तय हुआ कि भाजपा रोकने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। यूपी में 80 में कांग्रेस 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी। अन्य सीट पर सपा व अन्य दल के लोग लड़ेंगे।
पूर्व मंत्री राजेंद्र चैधरी ने कहा कि यूपी से भारत को बचाने का संदेश जा रहा है। यूपी से ही 2024 में भाजपा सत्ता से जाएगी। किसान सड़क पर है। भाजपा के अन्याय के शिकार लोगों को बचाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन का अपना साकार होगा।

Check Also

आतंकवादी चुनौती से निपटने को सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : खरगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में हुई आतंकवादी हमले को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *