राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कल शनिवार को शामिल होंगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल शनिवार को पहली बार पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, श्रीमती वाड्रा कल 24 फरवरी को राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शामिल होंगी और फिर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक उनके साथ रहेंगी। गौरतलब है श्रीगांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से अपनी पूरब से पश्चिम की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। उनकी यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। यात्रा करीब 6500 किलोमीटर की होगी जो बस से पूरी की जाएगी।
श्रीगांधी ने इससे पहले सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जो जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तक करीब 4000 किलोमीटर पैदल तय की गई थी।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *