सुमित कुमार जाटव बने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के जिला मीडिया प्रभारी,घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य ने जिले के सदस्य रहे सुमित कुमार जाटव को युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जिला मीडिया प्रभारी की कमान सौंप दी है। उनके जिला मीडिया प्रभारी बनने की जानकारी जैसे ही समर्थकों व पार्टी कार्यकताओं को हुई तो उनके घर बधाई देने वालों की भीड लग गई। ढिलावल चैराहा गांव निवासी सुमित जाटव अखिल भारतीय भीम आर्मी के सदस्य रहे हैं। लगभग छह महीने से वह राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे काम कर रहे हैं। मौजूदा समय मे वह पार्टी के सदस्य हैं। इसके साथ ही इनका अच्छे कार्य को देखते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष ठाकुर मनोज सिंह व युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सुमित कुमार जाटव को जिला मीडिया की कमान सौंप दी। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह जब पार्टी कार्यकर्ताओ व समर्थकों को हुई तो वह खुशी से झूम उठे। इतना ही नही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता दिनभर लगा रहा।

Check Also

कन्नौज: पोषण ट्रेकर एप के सही उपयोग के लिए कार्यकर्त्रियों को दें प्रशिक्षण: डीएम

मनरेगा कार्यो में चल रहे निर्माण 30 तक पूरे न हुए तो तय होगी ज़िम्मेदारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *