संविधान खत्म हुआ तो गरीबों से सब कुछ छिन जाएगा : राहुल गांधी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को बिहार के भागलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया है। इसमें उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन है, जो हिंदुस्तान में संविधान और लोकतंत्र बचाने में लगा है, वहीं दूसरी तरफ आरएसएस-बीजेपी है, जो संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनते ही अग्निवीर योजना खत्म कर दी जाएगी।
राहुल गांधी ने कहा, आज देश में लोकतंत्र व संविधान को बचाने का चुनाव है। आज तक हिंदुस्तान के गरीब लोगों को जो मिला है, वह संविधान से मिला है। अगर संविधान खत्म हो जाएगा तो गरीबों से सबकुछ छिन जाएगा। आज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं, जिनके पास उतना ही धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। वहीं हिंदुस्तान में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनकी आमदनी 100 रुपए से भी कम है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, नरेंद्र मोदी जी आपका ध्यान भटका कर देश का सारा धन अंबानी-अडानी को दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी ने एयरपोर्ट-पोर्ट, बिजली-खदान, सोलर-विंड पॉवर, डिफेंस सेक्टर.. सबकुछ अडानी को सौंप दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा भले ही दावा कर रही है कि उनकी 400 से ज्यादा सीटें आएंगी,लेकिन भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हर युवा को पहली नौकरी पक्की होने की गारंटी दी जायेगी। हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार मिलेगा। केंद्र सरकार में सरकारी नौकरियों के 30 लाख पद रिक्त है, इन्हें भरा जायेगा। महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए यानी महीने में 8 हजार 500 रुपये दिया जायेगा।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *