भाजपा सत्ता में आई तो संविधान को नष्ट और आरक्षण को खत्म कर देगी : राहुल गांधी 

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा देश के संविधान को नष्ट करना चाहती है और आदिवासियों, दलितों तथा पिछड़े वर्ग के लोगों को दिए गए आरक्षण को खत्म करना चाहती है। ओडिशा के बोलांगीर में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि अगर भाजपा यह चुनाव जीतती है तो वह सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण कर देगी और देश को 22 अरबपति चलाएंगे।
कांग्रेस ने हाथ में पकड़ी हुई भारत के संविधान की प्रति की ओर इशारा करते हुए कहा, भाजपा इस किताब को फाड़ना चाहती है लेकिन हम और भारत के लोग उन्हें इसकी इजाजत नहीं देंगे। राहुल गांधी ने आशंका जताते हुए कहा, अगर भाजपा जीतती है तो आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण कर दिया जाएगा और देश को 22 अरबपति चलाएंगे। इसलिए आम लोगों की सरकार बननी चाहिए।

Check Also

हत्या के एक दोष पर दो उम्रकैद : न्याय की सीमा या उसका उल्लंघन?

 सुप्रीम कोर्ट के द्वार पर खड़ा न्याय का गूढ़ सवाल दंड और संविधान की टकराहट: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *