संविधान बदलने पर तुली भाजपा : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को झारखंड के गोड्डा में ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में फंसाते हुए जेल में डलवाने का आरोप लगाया। वहीं हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन को छोटी बहन और आदिवासी समाज की शक्ति बताते हुए प्रियंका ने कहा कि वे अपने पति और समाज की लड़ाई को बिना डरे आगे बढ़ा रही हैं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने पर तुली हुई है।
पिछले 10 वर्षों में इसने संसद और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को कमजोर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि देश के 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं, क्योंकि भाजपा ने देश की संपत्ति पूंजीपतियों को सौंप दी। प्रियंका ने कहा कि आपने देखा होगा कि आज क्या हो रहा है देश में, आपके मुख्यमंत्री जी चुनाव से पहले ही जेल में डाल दिए जाते हैं, फर्जी बयानों पर, फर्जी मुकदमों पर उन पर ऐसा केस डाला है, जो सच हो ही नहीं सकता।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *