कल दिल्ली में होगी भाजपा की अहम बैठक,प्रत्याशी चयन पर होगा मंथन

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) कल दिल्ली में यूपी चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के लिए भाजपा नेताओं की बैठक होगी। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसके बाद भाजपा कभी भी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह भी बैठक में शामिल होंगे।
आज सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हम प्रदेश में 300 प्लस सीटें जीतने के लिए सघन सम्पर्क अभियान शुरू करेंगे। 11 जनवरी से जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाया जाएगा। हम जनता के बीच मोदी-योगी सरकार की नीतियों को लेकर जाएंगे। हम प्रदेश के तीन करोड़ लाभार्थियों से संपर्क करेंगे।
उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को प्रदेश के 27 हजार शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाएगा। जनता भाजपा के साथ है। सपा के साथ आजम खां, अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी व इमरान मसूद हैं।

Check Also

आबकारी अधिकारी ने आबकारी दुकानों का किया औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रूखाबाद के निर्देश पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *