भाजपा के सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला आहूत

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा के आगामी सदस्यता अभियान कार्यक्रम के संबंध में जिला कार्यशाला आहूत हुई। इस जिला कार्यशाला को जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने संबोधित किया। तीन माह तक चलने वाले संगठन पर्व को लेकर जिला अध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा 1 सितंबर 2024 से पार्टी संगठन सदस्यता अभियान की शुरुआत करेगी संगठन का यह महापर्व तीन माह तक चलेगा 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी 2024 में भी डिजिटल के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता की जाएगी 2014 में भाजपा ने 11 करोड़ सदस्य बना कर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का खिताब हासिल किया। भाजपा सिद्धांतों और मूल्यो पर आधारित दल है जिसकी विचारधारा राष्ट्रवादी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है 2014, 2019 फिर 2024 में तीसरी बार देश में भाजपा की सरकार बनी जिसमें भाजपा के संगठन के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और परिश्रम है। प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाए जाएंगे जनपद में 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है प्रत्येक कार्यकर्ता को 200 सदस्य बनाने का कार्य करना है। जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनना चाहता है उसे 100 सदस्य बनाने होंगे। पार्टी ने तय किया है की लोकसभा चुनाव में जिन बूथो पर भाजपा को मत मिले हैं उसमें प्रति 75% लोगों को भाजपा का सदस्य बनना है। प्रदेश क्षेत्र एवं जिला स्तर पर इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग की जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा 1 सितंबर से आरंभ होने वाले संगठन के इस महापर्व के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान से जुड़ना होगा पार्टी ने सदस्य बनने के लिए 88002024 नंबर दिया है जिस पर मिस कॉल देकर ऑनलाइन फार्म प्राप्त होगा जिसको भरकर सदस्य बनाने का काम किया जाएगा। साधारण सदस्यता अभियान 1 सितंबर से 25 सितंबर के मध्य चलेगी दूसरे चरण में एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर के मध्य सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। पूरे जनपद में किस अभियान को चलाने के लिए 25, 26 व 27 अगस्त के मध्य मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होंगे। विधायक को 10000 सांसद को 20000 प्रदेश पदाधिकारी को 5000 नगर पंचायत एवं पालिका अध्यक्ष को 2000 पंचायत व पालिका सदस्य को 500 सदस्य बनाने होंगे। आगामी तीन माह के मध्य ही संगठन के विस्तार को लेकर इस अभियान से प्रत्येक कार्यकर्ता को जुड़ना होगा। भाजपा को फिर से एक बार विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए इस अभियान का सफल होना आवश्यक है।
जिला कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री डीएस राठौर ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटिहार पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बीके गंगवार पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भास्कर दत्त द्विवेदी पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक अभिषेक त्रिवेदी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता पाठक जिला मंत्री अतुल दीक्षित जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता अभिषेक बाथम अमरदीप दीक्षित धर्मेंद्र राजपूत जिला महामंत्री सुनील रावत जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी विकास पांडे राजकुमार वर्मा रामवीर सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
शिवांग रस्तोगी
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा फर्रुखाबाद

Check Also

पल्ला स्थिति खुशबू आइसक्रीम पर एफ0एस0डी0ए0 का छापा : जांच हेतु लिया नमूना

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ के आदेश के अनुपालन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *