हरियाणा भाजपा में बगावत जारी : 72 और नेताओं ने दिए इस्तीफे

नई दिल्ली।  (आवाज न्यूज ब्यूरो) विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए हरियाणा भाजपा में चार सितंबर से शुरू हुई बगावत थमने का नाम नहीं ले रही। तीसरे दिन भी पदाधिकारियों का इस्तीफा देने का सिलसिला और विरोध जारी रहा। पार्टी के 72 नेताओं और सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उधर, भाजपा ने अलग.अलग स्तर पर रूठों को मनाना शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को दिल्ली बुलाया गया है। सावित्री जिंदल भी दिल्ली पहुंच गई हैं। वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर सकती हैं। उनके शनिवार देर रात या रविवार को हिसार वापस आने की संभावना है। सावित्री जिंदल के समर्थक अब उनके अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *