दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलना संविधान की जीत : अखिलेश यादव

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एंव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने को संविधान की जीत बताया है। यादव ने एक्स पर लिखा, दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत ‘संविधान की जीत’ है। उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं और न्याय के दरवाजे पर दी गयी दस्तक हमेशा सुनी जाती है। यादव ने कहा कि दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और भविष्य में भी बढ़ती रहेगी।

Check Also

कन्नौज : डीआईजी ने किया जेटीसी केंद्रों के निरीक्षण

एसपी से कहा नव चयनित प्रशिक्षुओं को को कष्ट न हो  बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *