सपा ने मनाई सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) आज आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सर्वप्रथम भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनके द्वारा किए गए श्रष्टि की रचना जैसे महान कार्यों की चर्चा की। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा उन्हें स्वायंभु और विश्व का निर्माता माना जाता है।उन्होंने द्वारका के पवित्र शहर का निर्माण किया जहां कृष्ण ने शासन किया, पांडवों की माया सभा, और देवताओं के लिए कई शानदार हथियारों के निर्माता थे।उन्हें लुहार कहा जाता है, ऋग्वेद में उल्लेख किया गया है, और इसे यांत्रिकी और वास्तुकला के विज्ञान, स्टैप्टा वेद के साथ श्रेय दिया जाता है। इस अवसर पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, कार्यक्रम के आयोजन जिला सचिव शिव शंकर सिंह शर्मा एवं मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा , जिला सचिव रामपाल सिंह यादव,निजाम अंसारी, विमलेश शर्मा,मुख्तार आलम, सुनीता शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। यह जानकारी जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने दी।

Check Also

शत-प्रतिशत नामांकन…कन्नौज जनपद के 342 बच्चे प्राइवेट स्कूलों में हासिल करेंगे निःशुल्क शिक्षा 

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शैक्षिक सत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *