गुजरात स्थानांतरित हो रही हैं महाराष्ट्र की नौकरियां : प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा की नीतियों की आलोचना की और दावा किया कि कुछ बड़ी परियोजनाओं के गुजरात में स्थानांतरित होने के कारण महाराष्ट्र में नौकरियां खत्म हो गई हैं।
बीस नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के नेता वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने और समाज का ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य की महायुति सरकार की प्रमुख योजना ‘लाडकी बहिन’ को लेकर उस पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं को बेहतर जीवन के लिए वोट देना चाहिए, न कि इसलिए कि उन्हें प्रति माह 1,500 रुपये मिल रहे हैं। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अगर ‘इंडिया गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) सत्ता में आता है, तो वह सोयाबीन की फसल के लिए किसानों को 7,000 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी देगा।

Check Also

केंद्र ने 1971 को दोहराने का मौका गंवाया : केंद्र को जवाब देना चाहिए : प्रकाश अंबेडकर

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भारत-पाक सीजफायर के मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *