देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, मोदी-शाह के फरमान से नहीं’ : संजय सिंह

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की चुनी हुई सरकारों को गिराने और अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस देश का संविधान बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान से चलेगा, न कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के आदेशों से।
संजय सिंह ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव घोटालों को दिल्ली में दोहराना चाहती है। सिंह ने शाहदरा, जनकपुरी, तुगलकाबाद, राजौरी गार्डन और पालम जैसे इलाकों का नाम लिया, जहां बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। भाजपा के सदस्यों ने इन आरोपों पर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद उपसभापति हरिवंश ने सिंह से कहा कि वे जो आरोप लगा रहे हैं, उन्हें सदन में प्रमाणित करें।
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता जेपी नड्डा ने इन मतदाताओं को रोहिंग्या और बांग्लादेशी कहा, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा, “जिनके नाम काटे गए हैं, वे उत्तर प्रदेश और बिहार के पूर्वांचली भाई-बहन हैं, जो 40-40 साल से दिल्ली में रहकर इसे बनाते आए हैं।“ सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जानबूझकर इन लोगों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहा और यह पूर्वांचल के लोगों का अपमान है।
सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में सरकारों को गिराया। उन्होंने कहा, “यह सरकारें गिराती हैं, लोकतंत्र को तोड़ती हैं, और इस प्रक्रिया के जरिए सत्ता हासिल करती हैं।“
संजय सिंह ने कहा, “यह देश बाबा साहेब के संविधान से चलेगा, किसी मोदी और शाह के फरमान से नहीं चलेगा।“ उन्होंने सरकार से यह सवाल भी किया कि अगर दिल्ली में बांग्लादेशी और रोहिंग्या मतदाता हैं तो ये दिल्ली तक कैसे पहुंचे?
संजय सिंह ने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता पर भी सवाल उठाए और कहा कि देश के 5 फीसदी लोग 60 फीसदी संपत्ति के मालिक हैं, जबकि 50 फीसदी लोग सिर्फ 3 फीसदी संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने इस असमानता को बढ़ते वर्गीय भेदभाव का कारण बताया। सिंह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई और कहा कि राजधानी में बढ़ते अपराधों के कारण लोग डरे-सहमे हुए हैं।

Check Also

पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग में सेना को मिली खुली छूट : आतंकवाद का करारा जवाब करेंगे

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *