भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत कांग्रेस में शामिल, 5 साल बाद की घर वापसी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मी के बीच प्रदेश में नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है। इस बीच हाल ही में भाजपा से निष्कासित किए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने आज हरीश रावत की मौजदूगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। हरक सिंह रावत ने 2016 में हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार से बगावत की थी। उनके साथ उस समय नौ विधायक भी भाजपा में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था। हाल ही में भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
भाजपा से निकाले जाने के बाद रावत ने रोते हुए आरोप लगाया था कि पार्टी ने उनसे बात किए बिना निकाल दिया। जिसके बाद हरक सिंह रावत के वापस पुरानी पार्टी कांग्रेस में लौटने की अटकलें लग रही थी, इसी बीच उन्होंने ये घोषणा भी की थी कि अगले महीने हो रहे चुनाव में कांग्रेस की ही जीत होगी। वहीं इन कयासों के बीच हरीश रावत ने कहा था कि अगर हरक सिंह रावत अपनी कांग्रेस छोड़ने की गलती मान लेते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करने के लिए तैयार है। जिसके बाद अब आज हरक सिंह ने पार्टी ज्वाइन कर ली है।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *