अपर्णा यादव का ऐलान : हमें राष्ट्र को बचाना है तो बीजेपी को फिर लाना है

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पार्टी के लखनऊ स्थित कार्यालय पहुंची अपर्णा यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने राष्ट्रवाद के कारण भाजपा का चुनाव किया है। अगर हमें राष्ट्र को बचाना है तो भाजपा को यूपी में फिर से लाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बचाने वाली पार्टी है। मैं नए भारत के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आगे बढ़ना चाहती हूं। उन्होंने भाजपा में शामिल करने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
रविवार को सुबह करीब 10 बजे अपर्णा यादव के साथ कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रायबरेली सदर की विधायक अदिति सिंह व कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं प्रियंका मौर्या भी भाजपा कार्यालय में मौजूद थीं। अदिति सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा योजनाएं दी। इतनी योजनाएं आम जनता के लिए कभी नहीं आईं। कांग्रेस यूपी में इस बार भी कुछ हासिल नहीं कर पाएगी।
प्रियंका मौर्य कांग्रेस की ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान’’ की पोस्टर गर्ल थीं। भाजपा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा में शामिल होने की खुशी है। हम मोदी जी के नेतृत्व में मिलकर अच्छा काम करेंगे।

Check Also

भाजपा के विकास और निवेश की तरह इनकी जांच और इलाज भी कागजी : अखिलेश यादव

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *