समाजवादी पार्टी ने धूमधाम से मनाई सम्राट अशोक, राजा निषाद एवं महर्षि कश्यप की जयंती

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में भारत के गौरवशाली इतिहास की तीन महान विभूतियों सम्राट अशोक, राजा निषाद एवं महर्षि कश्यप की जयंती पूरे सम्मान, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता ’समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव’ ने की। इस अवसर पर’डॉ. रामकृष्ण राजपूत’ एंव लोकसभा प्रत्याशी ’डॉ. नवल किशोर शाक्य’ ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव’ ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व इतिहास के सबसे महान शासकों में गिने जाते हैं। कलिंग युद्ध के बाद उन्होंने हिंसा का त्याग कर बुद्ध के धम्म मार्ग पर चलकर करुणा, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजा निषाद और महर्षि कश्यप जैसे महापुरुषों ने भारतीय समाज की नींव को मजबूती प्रदान की और समाज के वंचित वर्गों को दिशा दिखाई। यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इन महापुरुषों के विचारों को अपनाकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करें।
’डॉ. रामकृष्ण राजपूत’ ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन एक प्रेरणा है कि सत्ता सेवा के लिए होती है, न कि शोषण के लिए। राजा निषाद और महर्षि कश्यप का योगदान सामाजिक संरचना में एकता, समरसता और न्याय को स्थापित करने में अहम रहा है। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों की स्मृति को जीवंत रखना सामाजिक चेतना का कार्य है।
डॉ. नवल किशोर शाक्य’ ने कहा कि सम्राट अशोक की दूरदृष्टि, नेतृत्व और धर्म आधारित शासन व्यवस्था आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने राजा निषाद को आदिवासी समाज के उत्थान का प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने हाशिए पर पड़े समाज को नेतृत्व दिया। महर्षि कश्यप को उन्होंने भारत की ज्ञान परंपरा का वाहक बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएँ आज भी वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि इन विभूतियों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुँचाना हम सबका कर्तव्य है।
जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव’ ने कहा कि समाजवादी पार्टी विचारों और मूल्यों की पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निरंतर ऐसे महापुरुषों को स्मरण करते हैं जिनका योगदान सामाजिक न्याय, भाईचारे और समरसता की स्थापना में रहा है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा नफरत और झूठ की राजनीति में लगी है, तब समाजवादी पार्टी समरसता, शिक्षा और बराबरी के लिए संघर्षरत है। भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव’ ने कहा कि सम्राट अशोक जैसे शासक विरले ही होते हैं, जिन्होंने युद्ध के बजाय शांति और धर्म का मार्ग अपनाया। उनका ‘धम्म’ आज भी भारतीय समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि अशोक का जीवन बताता है कि एक सच्चा नेता वही है जो सत्ता को जनता की सेवा में लगाता है।
’इस मौके पर अशोक अंबेडकर, बंटी यादव, मनोज यादव, राजपाल यादव, सुभाष चंद्र शाक्य, गोपाल यादव, आशू यादव, सरिता शाक्य,गौरव यादव, मोहित कुमार, आशीष यादव, अखिल कठेरिया, अजब सिंह शाक्य, सुधीर शाक्य, शिवशंकर शर्मा, समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी ’युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक शाक्य’ द्वारा किया गया एवं संचालन ’जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव’ ने किया।

Check Also

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पावर कारपोरेशन के पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्काम के निजीकरण के विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *