फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमों द्वारा टिकट वितरण के बाद जहां एक ओर अपने-अपने प्रत्याशी को टिकट न मिलने पर समर्थकों में खासी नाराजगी है। वहीं सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने आवाज न्यूज से बात कर समाजवादियों को संदेश दिया है कि सपा सरकार बनाना जरुरी है न कि व्यक्ति विशेष को विधायक बनाना जरुरी है। चंूकि सरकार बनती है तो जनता के साथ-साथ पार्टी के समर्थकों एंव व्यक्ति विशेष के समर्थकों को भी लाभ मिलेगा। अगर सरकार ही नहीं बनेगी तो हम लोग वहीं के वहीं रह जायेंगे। जनता के साथ-साथ सभी का उत्पीड़न होगा, जैसे भाजपा सरकार में 2017 से 2022 में हुआ। भाजपा को हटाने के लिए सभी ने मन बना लिया है। समर्थक पार्टी के प्रति समर्पित रहें और 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनायें।
