पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव एंव करन सिंह ने खरीदा पर्चा : सपा में बढ़ती बेचैनी

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) जिले के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव एंव पूर्व विधायक विजय सिंह के भतीजे करन सिंह ने आज निर्दलाय प्रत्याशी के रुप में नामाकंन करने लिए पर्चा खरीद लिया जिससे सपा में बेचैनी बढ गई है और अब तय हो गया है कि पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव अमृतपुर विधासभा से व पूर्व विधायक विजय सिंह के भतीजे करन सिंह का सदर विधानसभा से चुनाव लडना तय हो गया है। इनके अलावा 25 लोगों ने भी नामांकन पर्चे खरीदे।
आपको बताते चलें कि 27 जनवरी से तीसरे फेज के लिए चल रहे नामाकंन में अब तक कुल 81 लोगों ने पर्चे लिए हैं, जिसमें पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव ने अमृतपुर विधानसभा से व पूर्व विधायक विजय सिंह के भतीजे करन सिंह ने सदर विधानसभा से चुनाव लडने के लिए नामाकंन पत्र खरीदे हैं। इसके अलावा सदर से बीएसपी प्रत्याशी विजय कटियार,महानदल के प्रदेश अध्यक्ष केशव देव मौर्य के पुत्र चन्द्र कृष्ण मौर्य, आम आदमी पार्टी नेता राज गौरव पाण्डेय,भोजपुर विधान सभा के लिए कांग्रेस से अर्चना राठौर,सपा से पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी,पसनिंगपुर निवासी आलोक कुमार सहित कुल पांच लोगों ने शुक्रवार को पर्चे खरीद लिये। इसके अतिरिक्त कई अन्य विधानसभाओं के लोगों ने भी पर्चे खरीदे हंै।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *