कन्नौज : कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  आज कुन्ज बिहारी धर्मशाला में कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं संकल्प समारोह जिला अध्यक्ष मो शाक़िर हुसैन एडवोकेट कीअध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।  मुख्य अथिति हाज़ी सोहेल अंसारी(पूर्व विधायक कैंट,कानपुर) ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि कोऑर्डिनेटर प्रद्युमन कुमार दुबे(लालू)और विवेक नारायण मिश्रा थे।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता घनश्याम सिंह यादव ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पाण्डेय, उषा दुबे, विजय मिश्रा, प्रमोद शाक्य, दिनेश पालीवाल, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता ओ. पी.तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे(पप्पू),हरी शंकर मिश्रा, नगर अध्यक्ष समधन,आरिफ खान,नगर अध्यक्ष छिबरामऊ आशीष चौहान,विजय लक्ष्मी दुबे,पूर्व प्रवक्ता शमशाद खान, डॉ ज़ाहिर, पारुल त्रिपाठी, शशिकांत गुप्ता, सतेन्द्र तिवारी, फैशल खान एडवोकेट, हरमोहन यादव एडवोकेट, अम्बुज शुक्ला, वैभव शुक्ला,लियाकत अली,गुडू गांधी,अमीर खान, राजू खान, मेराज़ खान आदि मौजूद रहे।