जिले में गंगा खतरे के निशान से 40 सेमी. ऊपर, रामगंगा 10 सेमी. दूर

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  गंगा में लगातार उफान जारी है। लिहाजा उसके साथ ही रामगंगा भी खतरे के निशान के करीब आ रही हैं। गंगा और रामगंगा की बाढ़ से तराई क्षेत्र में त्राहि-600त्राहि मची है। बड़ी संख्या में फसलें बाढ़ के गाल में समा गयीं हैं।
गंगा में गुरुवार को शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 137.50 पर आ गया है। गंगा व रामगंगा का खतरे का निशान 137.10 पर दर्ज है। रामगंगा का जलस्तर 137.00 मीटर शाम को दर्ज किया गया, वहीँ गंगा में186672 क्यूसेक पानी नरौरा बाँध से छोड़ा गया। इसके साथ ही साथ रामगंगा में कुल 68580 क्यूसेक पानी खो, हरेली व रामनगर बैराज से छोड़ा गया। राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सड़क पर बाढ़ का पानी पहुंचा, वहीं पशु चिकित्सालय के अंदर बाढ दाखिल हो गयी, आंगनवाड़ी कार्यालय के अंदर बिजली उपकेंद्र में भी पानी पहुंच गया, प्राथमिक विद्यालय राजेपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय तिवारी के मार्केट के कस्बा में 50 दुकानों के अंदर पानी भर गया। तिवारी मार्केट पर 4 फीट पानी बहने से कई जगह पर सड़क पर गड्ढे हो गये, जिससे कई बाइक सवार भी पानी में गिर गये।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जमापुर मोड़ पर बने बाढ़ राहत सामिग्री के स्टोर का निरीक्षण किया। बाढ़ प्रभावित अमृतपुर तहसील के गोटिया पहुँचकर रामपुर-जोगराजपुर गाँव के 382 बाढ़ प्रभावित परिवारों को सरकार की तरफ से निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही बाढ़ राहत सामिग्री प्रदान की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अर्रा पहाड़पुर मंडी स्थित बाढ़ शरणालय पहुँचकर वहाँ पर रह रहे कटरी धर्मपुर के 210 बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार को उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिये व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिकाविनोद कुमार को फॉगिंग कराने के लिये निर्देशित किया। उनके बच्चों को पढ़ाने के लिये आंगनवाड़ी व स्कूल के टीचरों को लगाने के निर्देश दिये व सभी बाढ़ पीड़ितों के लिये पके हुये भोजन की व्यवस्था करने व उनके जानवरों के लिये चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। डीएम-एसपी नें रहमानिया गर्ल्स इंटर कालेज में बनाये गये बाढ़ शरणालय का निरीक्षण किया व वहाँ रह रहे 158 लोगो से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की व उनके लिये समुचित व्यवस्था कराने व उनको पका भोजन उपलब्ध कराने के लिए उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया,इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए लगाए गए मेडिकल कैम्प का भी निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने धारा नगरी पहुँचकर कटरी धर्मपुर के 285 बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामिग्री प्रदान की। उपजिलाधिकारी रजनीकान्त,तहसीलदार सनी कनौजिया आदि रहे।
राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क पर बाढ़ का पानी पहुंचा, वहीं पशु चिकित्सालय के अंदर तक पानी भर गया आंगनवाड़ी कार्यालय के अंदर, प्राथमिक विद्यालय राजेपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय तिवारी के मार्केट के कस्बा में 50 दुकानों के अंदर पानी भर गया तिवारी मार्केट पर 4 फीट पानी बहने से कई जगह पर सड़क पर गड्ढे हो गए, जिससे कई बाइक सवार भी पानी में गिर गए।