फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिले के कमालगंज कस्बे में अगले बरस फिर आने के वादे के साथ लोगों ने शनिवार को धूमधाम से गणपति बप्पा को विदाई दी। शहर की मुख्य सड़क पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सड़क तक नजर नही आ रही थी।
कस्बे में रखी गणेश प्रतिमा पर प्रतिदिन गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। सुबह-शाम होने वाली महा आरती में महिलाओं व पुरुष भक्तों ने हिस्सेदारी की। हवन-पूजन के उपरांत पूजा पंडाल में स्थापित मूर्ति वैदिक मंत्रोचार के बीच विसर्जन के लिए जुलूस संग शनिवार को निकली। मूर्ति विसर्जन में युवा भक्त डीजे की धुन पर जमकर थिरके। अबीर गुलाल उड़ाते हुए नगर में भ्रमण के बाद प्रतिमा का विसर्जन पांचाल घाट पर किया जायेगा।
श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे।’गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। गणेश उत्सव समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। फूलों से सुशोभित वाहन पर मूर्ति रख नगर महिला -पुरुष ढोल-तासे की ध्वनि पर झूमते व जयकारे लगा नगर भ्रमण कराया गया। कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता, तरुन महेश्वरी, गौरब गुप्ता, ध्रुव मिश्रा, शान्ति बोध पालीवाल, रामजी श्रीवास्तव, गौरव महेश्वरी, रविन्द्र वर्मा आदि रहे। कस्बे में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन नें रूट डायवर्जन किया गया था। कानपुर की तरफ जानें वाले बाइक सबारों व कार सबारों को पुलिस नें शेखपुर क्रासिंग से मोड़ दिया। जहाँ से वह रेलवे स्टेशन क्रासिंग से निकल कर कानपुर की तरफ रवाना हो सकते थे। उधर से फर्रुखाबाद की तरफ जाने वाले छोटे वाहनों को भी उधर से निकालनें की व्यवस्था की गयी थी। इसके बाद भी भीड़ के चलते कुछ परीक्षार्थियो को निकलने में समस्या हुई जो पीईटी परीक्षा देनें जा रहे थे। इस दौरान एसडीएम रजनीकान्त पाण्डेय, सीओ अजय वर्मा आदि भारी पुलिस बल एक साथ मौजूद रहे।
आस्था के सैलाब के साथ निकली कमालगंज की गणेश बिसर्जन यात्रा

