मिलावटखोरी रोकने के चलते एफएसडीए की बडी कार्यवाही : 16600 रू0 का सरसों तेल सीज

‘‘घुमना बाजार के अचल अग्निहोत्री के खाद्य प्रतिष्ठान से भरा गया पनीर का नमूना‘‘
फर्रूखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। 
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, फर्रूखाबाद के आदेश के अनुपालन में आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम एवं खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.10.2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशों के क्रम में, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फर्रूखाबाद अक्षय प्रधान के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, विनोद कुमार, अरूण कुमार मिश्र एवं बृज मोहन गुप्ता ने निकट लिजीगंज हास्पिटल, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित राकेश कुमार गुप्ता के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सरसों के तेल का एक नमूना संकलित किया गया तथा शेष बचे 83 लीटर (मूल्य रू0 16600) को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की अभिरक्षा में दिया। घुमना बाजार, फर्रूखाबाद, जनपद-फर्रूखाबाद स्थित अचल अग्निहोत्री के खाद्य प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ पनीर का एक नमूना संकलित किया गया। साथ ही कस्बा कमालगंज व फर्रूखाबाद शहर के 09 खाद्य कारोबारकर्ताओं को सुधार सूचना नोटिस निर्गत किये गये।