फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। लोक समिति के बैनर तले राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह व उनके प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मिलकर शराब बंदी के लिए कानून बनाने की मांग की।
महामहिम से भेंट कर लौटने के बाद सुल्तान सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिले प्रतिनिधि मंडल ने मांग पत्र दिया और कहा कि शराब बंद हो जाने से समाज में बहुत से अपराध रुक जाएंगे और बहुत सी घटनाएं नहीं होगी, जो कि राष्ट्र हित में होगा, इसलिए शराबबंदी के लिए कानून बनाया जाना चाहिए। ऐसा कदम स्व पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के समय में उठाया गया था शराब बंद करके राम राज्य की स्थापना की ओर कदम बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में पश्चिम बंगाल के पदमा चरण नायक, श्रीमती कल्याणी, गीतांजलि रविंद्र सिंह शामिल रहे। उन्होंने बताया कि करीब 15 मिनट तक राष्ट्रपति से वार्ता करके शराबबंदी की मांग की गई।
राष्ट्रपति से मिला लोक समिति का प्रतिनिधिमंडल : शराबबंदी की मांग
