कन्नौज : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कन्नौज द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला मुख्यालय पर सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ प्राची गुप्ता ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य अंजू सिंह का माला पहना कर स्वागत किया कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी द्वारा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महिला मोर्चा की पदाधिकारी संगीता शर्मा तथा कन्नौज जिले के महिला मोर्चा पदाधिकारी बबीता सिंह, गीता पाठक, विनीता चतुर्वेदी, अर्चना गुप्ता, विमला शुक्ला, रजनी पाल मौजूद रही। भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष व कार्यक्रम जिला संयोजक जीतू तिवारी जी, जिला महामंत्री रामवीर कठेरिया ने भी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर अपने महत्वपूर्ण विचार रक्खे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को जन-जन तक पहुँचाने तथा महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाने के लिए शपथ ग्रहण करवाई गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।