विवेक-शंशाक ने सुमन शाक्य के समर्थन में निकाली साइकिल रैली,बेटे किशन मौर्य ने भी चलाई साइकिल

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आगामी 20 फरवरी को होंने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी सुमन मौर्य का प्रचार तेजी से चल रहा है। ऐसे में आज मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष शंशाक सक्सेना एंव युवज़न सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव ने साइकिल रैली निकाली। जिसमें सुमन मौर्य के बेटे किशन मौर्य ने साइकिल रैली में शामिल होकर साइकिल की रफ्तार बढ़ाई।
आपको बताते चलें कि साइकिल रैली आज गुड़गाँव देवी मंदिर से ज़िला जेल चैराहे तक निकाली गई। जिसका नेतृत्व सुमन शाक्य के बेटे किशन देव मौर्या ने किया। साइकिल रैली में प्रमुख रूप से विवेक यादव पूर्व राष्ट्रीय सचिव और शशांक सक्सेना ने अपने साथियों के साथ दर्जनों साइकिल की तादात में साइकिल रैली में ताक़त दिखाई। इस बीच बस स्टैंड के पास पुलिस ने निकलने से माना कर दिया। इस पर किशन देव मौर्या और विवेक यादव की नोकझोंक़ भी हुई। इसके उपरांत सभी साइकिल वालों को जाने दिया गया। जगह-जगह लोगों ने किशन मौर्या के साथ विवेक यादव ,शशांक को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विजय अनुरागी, गौरव यादव, विमल कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे और सपा के पक्ष में माहौल बनाया।

Check Also

धनखड़ का लापता होना चिंता की बात : संजय राउत

‘‘यूबीटी शिवसेना सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र‘‘‘‘यूबीटी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *