अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय के चलते सरदार पटेल ने भारत की एकता को साकार किया : पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आज समाजवादी पार्टी आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती एक विचार गोष्ठी के रूप में मनाई गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी वी. के. गंगवार ने सभी लोगों का अभिवादन करते हुए सरदार पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत भी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल वास्तव में यूं ही “लौह पुरुष” नहीं कहलाए — उन्होंने अपने अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और कुशल नेतृत्व से देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को साकार किया। उन्होंने सदैव किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य किया। सरदार पटेल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला सचिव वी के गंगवार,शिवम गंगवार, अक्षम गंगवार, देवांश गंगवार, आयुष यादव, शिव शंकर शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सभी लोगों ने सरदार पटेल के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।