डॉ आरपी मेमोरियल सोसाइटी ने वृद्धा आश्रम में लगाया निःशुल्क मेडिकल कैंप

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। डॉ आर पी मेमोरियल सोसाइटी की तरफ से वृद्धा आश्रम में निशुल्क मेडिकल कैंप लगा कर डॉ ऋषि नाथ गुप्ता ने जरूरतमंदों को दावों का वितरण किया।
इस मौके पर डॉ सोमनाथ गुप्ता डॉ मनीषा गुप्ता, डॉ अजय सूद, लखन दीक्षित, अभिषेक यादव, कौशलेंद्र सिंह, वरुण पांडेय एवं मेडिकल टीम ने कैंप में सहयोग किया। मेडिकल कैंप में लगभग 25 मरीजों में शुगर बीपी और जोड़ों के दर्द की बीमारियां पाई गईं मरीज को उचित परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण किया। डा. गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना और उनकी परेशानियों में सहयोग करना हम आप सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे जिससे वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों और जरूरतमंदों को दबाएं उपलब्ध कराई जाती रहें।