फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) आशा बहुओं और कोविड कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने सहयोगियों सहित धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि आशा बहुओं के द्वारा किए जा रहे कार्य का पूरा भुगतान नहीं किया जा रहा है। सभी ब्लॉकों में स्वास्थ्य विभाग के वीसीपीएम घोर भ्रष्टाचार में लिप्त है। एक माह में लगभग 90 लाख का और पूरे वर्ष का जोड़े तो करोड़ों का भ्रष्टाचार होता है। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं। आशा बहुओं के द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जबरन हटाने की कोशिश की जा रही हैं ।
उन्होंने कहा कि कोविड कर्मचारियों का समायोजन किया जाना अति आवश्यक है क्योंकि उन्होंने ऐसे समय सेवाएं दी है जब सभी ने हाथ खड़े कर लिए थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इनके समायोजन की बात की है तब भी जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका समायोजन नहीं किया जा रहा है। यदि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी तत्काल इनका समायोजन करें अन्यथा आशा बहुओं और कोविड कर्मचारियों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहगढ़ के कार्यालय का घेराव करेगी ।
इस अवसर पर कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी, जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा,जिला महासचिव अभय यादव,जिला संरक्षक समिति अध्यक्ष विजय शाक्य,जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार,जिला सचिव पुजारी कटियार,सदर तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश पाल, तहसील उपाध्यक्ष अनुज राजपूत,बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य,संजय सिंह,नवनीत गंगवार,विकास यादव, राघवेंद्र सिंह,सुनील यादव,श्याम शाक्य,रविन्द्र शाक्य,अंकित राजपूत,सहित आशा बहुएं और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आशा बहुओं और कोविड कर्मचारियों के आंदोलन को भाकियू का समर्थन

