समाज के शोषित वंचित और गरीब वर्ग के सच्चे हितैषी थे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र

‘‘पुण्यतिथि पर बोले सपा जिलाध्यक्ष चंद्र पाल सिंह यादव‘‘
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)
  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, समाजवादी चिंतक, भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्र पाल सिंह यादव की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मौके पर समाजवादी पार्टी कार्यालय ब्राह्मण मय दिखाई दिया।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। समाज के शोषित वंचित और गरीब वर्ग के सच्चे हितैषी बनाकर उन्होंने सदैव राष्ट्रवाद की आवाज बुलंद की। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि वर्तमान समाजवादी आंदोलन के नेतृत्व की जनेश्वर मिश्र ने ही रखी थी। हम सब उनके सिद्धांतों और पद-चिन्हों पर चलकर इस आंदोलन को मजबूत करेंगे और आगे बढ़ाएंगे यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम प्रभारी एवं प्र.सदस्य जिला पंचायत मनोज मिश्रा ने कहा कि हमारे समाज के धरोहर, दूरदर्शी एवं अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। उनके मूल्यवान विचार ही हम सबकी धरोहर हैं। आज हम सब उनके विचारों और सिद्धांतों को लेकर चलेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जब इस प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने उनके सम्मान में भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा पार्क लखनऊ के गोमती नगर में बनवाया और उनकी हर पुण्यतिथि और जयंती के अवसर पर उस पार्क में जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं। मिश्रा जी के प्रति उनका यह प्रेम दर्शाता है कि उनके जीवन में आदरणीय जनेश्वर मिश्र जी के विचार कितने महत्वपूर्ण हैं। हम सब लोग इस मौके पर यही कहना चाहेंगे कि आज के समय में जब चारों तरफ हमारे सम्मान और व्यवस्थाओं का हृस हो रहा है तब हमें जनेश्वर मिश्र जैसे योद्धा और उनके विचार हम सबके लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नचंद्रपाल सिंह यादव एवं जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने एक दर्जन वरिष्ठ ब्राह्मणों का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
इस दौरान जिला सचिव धीरज मिश्रा, जिला सचिव शैलेश अवस्थी, जिला सचिव विनीत परमार, ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, जिला सचिव रामपाल सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर रुकमंगल सिंह, विनय कुमार दीक्षित, आशीष अवस्थी, रामदेव चतुर्वेदी, पंकज शुक्ला, शांति स्वरूप तिवारी, अनिल तिवारी, आकाश पाठक, मनोज तिवारी, हरिओम शुक्ला, संदीप मिश्रा, शुभम अग्निहोत्री, ऋषभ दीक्षित, रामबाबू मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, हृदेश अग्निहोत्री, विजय सोमवंशी, कार्यालय प्रभारी विवेक भारद्वाज एवं सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता समाजवादी जन उपस्थित रहे।