वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट : भाजपाइयों ने देखा लाइव प्रसारण

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  रविवार को भारत सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किये गए बजट का प्रसारण भाजपा नेताओं ने आवास विकास स्थित माधव मैक्स अस्पताल में देखा व उस पर चर्चा की। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की ।
बजट कार्यक्रम के उपरांत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार एक महिला के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए 9वाँ बजट पेश किया। 2047 के विकसित भारत लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने जन कल्याणकारी बजट पेश किया है। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा कि भारत को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए 2014 से केंद्र की सरकार निरंतर कई ऐतिहासिक निर्णय ले रही है। 2014 से पहले का भारत क्या था और वर्तमान का भारत क्या है? इसमें बहुत भिन्नता हो गई है। आज का भारत अपनी मजबूत उपस्थिति वैश्विक पटल पर दिख रहा है। विकसित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने के लिए 2026 के बजट में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने बताया पूरे जनपद में प्रत्येक बूथ सभी शक्ति केंद्रो विधानसभाओं एवं सभी मंडलों में पूरे बजट कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने देखा है। इसके उपरांत इस बजट को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार के निर्णय की जानकारी देने का कार्य करेंगे। यह बताएंगे कि सरकार ने आम जनमानस के लिए जो राहत देने का कार्य किया है। यह आम जनमानस से वार्तालाप के माध्यम से प्रचारित करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मोहन पांडेय एवं जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे,भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला महामंत्री जीएस राठौर, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला मंत्री रश्मि दुबे, जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत, जिला मंत्री अभिषेक बाथम, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र कठेरिया, संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशनील दिवाकर, रजनीश मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे।