आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में 20 अभ्यार्थियों का चयन

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठण्डी सड़क के प्रांगण में रोजगार ,अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया गया।
मेले में 4 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया व रिक्तियां 150 के सापेक्ष मेला मे 32 अभ्यर्थी उपस्थित हुये। मेला में कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 32 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर कुल 20 अभ्यर्थियों का निम्न कम्पनियों में फियम इन्ड्रस्ट्री लि०, अलवर राजस्थान 14 जॉब ट्रेनी, टाटा मोटर्स लि०, पन्तनगर उत्तराखण्ड-03 अप्रेन्टिसशिप ट्रेनी, यूनो मिण्डा प्र०लि० गुजरात 3 जॉब ट्रेनी, कर्वस्टोन इन्फारारट्रेक्चर सर्विस लि०, गाजियाबाद के लिए चयन किया गया। मेला की व्यवस्था में प्रमुख रूप से नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, बृजेश कुमार कार्यदेशक, सुनील कुमार प्लेसमेन्ट प्रभारी, रंजीत कुमार सुमन अप्रेन्टिस प्रभारी, विजेन्द्र सिंह भास्कर राजकिशोर महतो एव सनस्त स्टॉफ रा०ओ०प्र०संस्थान फर्रुखाबाद उपस्थित रहे।