सोशल मीडिया पर रील और शराब से दूरी बनाए आज का युवा, शरीर बनाने को दें प्राथमिकता

‘‘एसआरएस ग्लोवल स्कूल पहुंचे डब्लूडब्लूई के पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली की बच्चों को नसीहत’’
‘‘खेल को खेल भावना से खेलें विधार्थी : मंत्री जयवीर सिंह’’


फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। शहर के गंगा दरवाजा स्थित एसआरएस ग्लोवल स्कूल गंगादरबाजा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे डब्लूडब्लूई के पहलवान दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली नें बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सोशल मीडिया पर रील बनाने व शराब से दूरी बनाने के साथ ही शरीर बनाने की नसीहत दी।
बताते चलें कि पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व सचिन सिंह यादव के स्कूल में पंहुंचे द ग्रेट खली नें कहा कि स्कूल बेहतर बना हुआ है। आज युवाओं कों मोबाइल से दूरी बनाने की जरूरत है। युवा अधिकतर समय मोबाइल में ही लगा रहता है, जिससे उसका भविष्य खराब हो रहा है, भविष्य के साथ-साथ युवा शरीर पर ध्यान नही दे रहे। युवा रील बनाने की जगह शरीर बनानें पर ध्यान दें। खली नें कहा कि बच्चे खेलकूद की तरफ ज्यादा ध्यान दें और लक्ष्य बनाएं। युवा जिम जायें और शरीर कों मजबूत बनाएं। उन्होने कहा, पीएम मोदी भारत कों विश्व गुरु बनाने की बात करते है, देश विश्व गुरु तभी बनेगा जब युवा मजबूत होगा। युवाओं को शराब से खुद कों दूर करना होगा। इस दौरान खली ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह यादव के साथ मशाल जलाकर व सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वालित कर किया।
प्रभारी मंत्री ने भी कार्यक्रम को किया सम्बोधित
प्रभारी मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह भी कार्यक्रम में पंहुंचे और युवाओं व छात्रों कों सम्बोधित किया। मंत्री नें विधार्थियो से खेल कों खेल भावना से खेलने का आवाहन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव व प्रधानाचार्य अनिल सिंघवानी, अर्चना पाण्डेय, जीतू यादव, विवेक यादव, जितेंद्र यादव सिरोली, पूर्व प्रधान राजन यादव आदि सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।