पत्रकारों के होली मिलन समारोह से निकला सौहार्द और एकता का संदेश

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। शमशाबाद में शनिवार को पत्रकार साथियों द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा एकता का संदेश दिया।
समारोह के दौरान पत्रकारों ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने का अवसर देता है। इस अवसर पर सभी पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दी और समाज में सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को उठाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में पत्रकारों के बीच हास्य-विनोद का माहौल रहा और सभी ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए।
अंत में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी तालमेल और भाईचारे को मजबूत करते हैं। सभी ने मिलकर होली के इस पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। होली मिलन समारोह के दौरान प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोशियसनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल गौड़,राष्ट्रीय महासचिव संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा,जिला महामंत्री इरशाद अली,दीपक तिवारी,ताहिर खान उर्फ बज्जू भइया,विनय सक्सेना,शमशाबाद नगर अध्यक्ष विश्व प्रकाश चतुर्वेदी,विशाल शर्मा,नवनीत सैनी,अनिल अवस्थी,राजीव चतुर्वेदी,आसिफ राजा,फैजान अंसारी,सुनील राजपूत,खेतलसिंह यादव,पंकज मिश्रा,दीपचंद, निर्भयइआदि तमाम पत्रकार मौजूद रहे ।