भाजपा के वार्ड चलो अभियान का कायमगंज में आयोजन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  भाजपा के “वार्ड चलो अभियान“ के अंतर्गत कायमगंज के गंगा दरवाजा में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि महिला आयोग की पूर्व सदस्य मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने युद्ध की विषम परीस्थितियों में भी देश में कोई परेशानी नहीं होने दी। ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे ने पार्टी के कार्यों पर प्रकाश डाला। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ अरशद मंसूरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रोटी, कपड़ा, मकान जैसी मूलभूत सुविधायें देकर लोगों के जीवन में खुशहाली लाने का अदभुत कार्य किया हैं। उन्होंने शिक्षामित्रो का वेतन 10 हज़ार से बढाकर 18 हज़ार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आभार भी व्यक्त किया।