निष्क्रिय चल रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव गौरव आजाद की छुट्टी

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।   आज आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कई महीनो से निष्क्रिय चल रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव गौरव आजाद की छुट्टी कर दी और उनके स्थान पर अर्चित शर्मा को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला महासचिव बनाया है।
पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ने अर्चित शर्मा को मनोनयन पत्र सौंपा और उनसे अपेक्षा की कि वे पार्टी के समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीडीए आंदोलन को मजबूत करेंगे और समाजवादी पार्टी की 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में योगदान करेंगे। इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व प्रत्याशी कायमगंज सर्वेश अम्बेडकर, मारिया आलम, इजहार खां, शिवम पटेल, कुड्डूस खान आदि पदाधिकारी साथी कार्यकर्ता मौजूद रहे।