गिरीश कुमार सिंह बने फर्रुखाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक, अरुण कुमार सिंह का तबादला

फर्रुखाबाद। योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए फर्रुखाबाद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। उन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बदलाव के तहत उनके स्थान पर आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।