फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) एसपी के धरपकड़ अभियान को सफल बनाते हुए आज कमालगंज पुलिस ने 307 के अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के धरपकड़ अभियान को सफल बनाते हुए आज कमालगंज पुलिस ने 307.504.506 में वांछित अपराधी विवेक कुमार उर्फ रजनेश पुत्र वेद राम निवासी ग्राम गुगौरा थाना कमालगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्यवाही कर जेल भेज दिया।
