फर्रुखाबाद।।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। नवागांन्तक जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर नें मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने साफ कहा कि शासन की मंशा के तहत कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कानून व्यवस्था व स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं को जन जन तक पंहुचानें का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही बर्दास्त नही की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक ली।
नवागांन्तक जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने लिया चार्ज

