अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ के नारे के साथ निकाला विशाल जुलूस

महिला शक्ति अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार, हमें कोई नहीं रोक सकता: प्रियंका गांधी
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ नारे के साथ लखनऊ में महिला मार्च का आयोजन किया। इस मार्च में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की 159 महिला उम्मीदवार भी शामिल हुई। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह आंदोलन महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए है।
इस मौके पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ अभियान कांग्रेस के लिए आंदोलन है। यह सिर्फ चुनावी नारा नहीं है, बल्कि देश-प्रदेश में महिलाओं को सामाजिक-आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए शुरू किया गया आंदोलन है। इसका उद्देश्य भारतीय राजनीति में महिलाओं व उनकी आकांक्षाओं को मुख्यधारा में लाना है। इस विधानसभा चुनाव में भी पार्टी की ओर से 159 महिला उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ने का मौका दिया।
वहीं कांग्रेस ने आयोजन का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मार्च में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि महिला शक्ति अपने अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार है। क्रांति का आगाज हो चुका है। वहीं प्रियंका ने कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ चुनाव के लिए नहीं दिया गया है बल्कि यह एक आंदोलन है महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए।

Check Also

गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रही भाजपा : आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गरीबों के घरों पर बुलडोजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *