कन्नौज: “ऑपरेशन दहन” के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण की बडी कार्यवाही”

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जनपद के विभिन्न थानों के कुल 248  अभियोगों में 486.804 किलो ( कुल अनुमानित कीमत 5,36,31700/- रूपये ) मादक पदार्थों का  विधिक निस्तारण/विनष्टीकरण कराया गया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक (द०)/नोडल नारकोटिक्स अजय कुमार जनपद,  एवं क्षेत्राधिकारी नगर कुलवीर सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गठित उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी एवं जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी  द्वारा जनपद के कोतवाली कन्नौज, गुरसहायगंज,  तालग्राम, कोतवाली छिबरामऊ, सौरिख, विशुनगढ, कोतवाली तिर्वा, ठठिया, इन्दरगढ थानों  में पंजीकृत अवैध मादक पदार्थों से सम्बन्धित 248 अभियोगों से संबंधित कुल माल 486.804 किग्रा का दिनांक 29.05.2026 को भारत ऑयल एंड वेस्ट मैनेजमेंट, कुंभी तहसील, अकबरपुर जनपद कानपुर देहात  में पर्यावरयीण, विधिक मानकों का पालन करते हुए नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, आरक्षी राजकुमार (डीसीआरबी/नारकोटिक्स सेल) व थानों के हेड मोहरिॅर एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों / कर्मचारियों की उपस्थिति में  नियमानुसार विधिक निस्तारण/विनष्टीकरण की कार्यवाही करायी गई ।

नष्ट कराये गये मादक पदार्थ में स्मैक / हेरोइन 0.942 किग्रा0, गांजा 427.764 किग्रा0, चरस 6.492 किग्रा0, गांजा-427.764 किग्रा0, नशीला पाउडर-35.055  किग्रा0, अफीम बॉडी-16.550 किलोग्राम शामिल है।

 नष्ट कराये गये मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 5,36,31700/-( पांच करोड,छत्तीस लाख, इक्तीस हजार, सात सौ) रूपये आंकी गयी है।

यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शिता, सुरक्षा एवं वैज्ञानिक मानकों के अनुरूप संपन्न की गई, जिससे मादक पदार्थों के दुरुपयोग की संभावनाओं को समाप्त किया जा सके तथा समाज को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। यह कार्यवाही शासन की मंशा के अनुरुप मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।