कन्नौज : ”वृक्ष लगाओ धरा बचाओं” अभियान में सभी न्यायिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण

कन्नौज: ”वृक्ष लगाओ धरा बचाओं”  अभियान में सभी न्यायिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण 

बृजेश चतुर्वेदी 

कन्नौज।।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज नरेन्द्र कुमार झा की देख-रेख  में प्रभारी जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ममता सिंह के नेतृत्व में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्ष लगाओ धरा बचाओ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम नवीन न्यायालय परिसर में, कार्यालय समस्त तहसील एवं जनपद के अन्य स्थानों में आयोजित किया गया तथा वन विभाग के सहयोग से पर्यावरण की सुरक्षा एवं सरंक्षण हेतु वृक्षारोपण के महत्तव के संबंध में जागरूकता शिविर का आयोजन में किया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश ममता सिंह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्ष रोपित करते हुये कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि सतत विकास पर्यावरण की रक्षा की परिकल्पना करता है, जो मानव अस्तित्व के लिये महत्तवपूर्ण है। पर्यावरण सरंक्षण के लिये अधिकार आधारित दृष्टिकोण अपनाने से यह सुनिश्चित होता है कि हर प्राणी अपनी पृष्ठभूमि या परिस्थितियों की परवाह किये बिना स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में रह सके।  सचिव अनुजा सिंह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने प्लास्टिक की जूट के थैले और कागज से बनी चीजें का उपयोग करने की अपील की गयी जिससे पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुँचे और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिये पर्याप्त साधन बच सकें।