एक पेड़ मां के नाम

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आजाद भवन नुनिहाई फर्रूखाबाद परिसर में, चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह ने ,स्वच्छक विकास कुमार एवं उपस्थित समस्त रोगियों के साथ मिलकर औषधीय वृक्ष बिल्वपत्र का आरोपण कर समस्त रोगियों ,परिजनों एवं अन्य सभी शहरवासियों को अपनी धरती ओर पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर चिकित्साधिकारी डा सिंह ने सभी रोगियों से अपने घर खेत आंगन में आज के दिन कम से कम एक छायादार / फलदार /औषधीय वृक्ष लगाने और इसकी बड़े होने तक समुचित देखभाल करने की सामूहिक शपथ ली, साथ ही सभी को पानी,बिजली को व्यर्थ न करने एवं कम दूरी के दैनिक कार्यों के लिये पेट्रोल/ डीजल के व्यक्तिगत वाहनों के बजाय साइकिल का इस्तेमाल कर अपने पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकने की महत्वपूर्ण सलाह दी।