फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज़ ब्यूरो )। आज समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि सोशल नेटवर्क पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी की पुत्री के बारे में झूठी और आधारहीन खबरें फैलाई जा रही हैं। इस प्रकार, भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में स्पष्ट भेद दिखाई देता है। बेटियों और महिलाओं के लिए बड़े-बड़े स्लोगन देने वाली भाजपा, वास्तव में जमीन पर उन वादों को निभाने में असफल है। जिस तरह भाजपा अपने समर्थकों से बिटिया अदिति के लिए झूठ फैलवा रही है, उससे पार्टी की असली मानसिकता उजागर होती है। यदि भाजपा यह दावा करती है कि उसके लोग ऐसा नहीं कर रहे, तो फिर प्रदेश का माहौल खराब करने वाले लोग कौन हैं? भाजपा इन तत्वों की पहचान क्यों नहीं करती, और क्यों इन पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, जिससे उन्हें जेल भेजा जा सके? यही तथ्य बताते हैं कि यह भाजपा और भाजपा के लोगों का काम है।
राघव ने अपने सभी समाजवादी साथियों से भी सक्रिय रह कर सोसल नेटवर्क पर नज़र रखने के लिए कहा,उन्होंने कहा आप मुझे वो आईडी और उस व्यक्ति का पूरा पता दें जो बिटिया अदिति के बारे में झूठी खबरों को प्रसारित कर रहा है मैं ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाऊंगा। श्री मिश्रा ने चेतावनी दी कि यदि यह सब नहीं रुका, तो समाजवादी पार्टी महानगर फर्रूखाबाद बिटिया अदिति के सम्मान में सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
अखिलेश की विटिया के खिलाफ भाजपाईयों द्वारा झूठी खबरें फैलाने वालों पर दर्ज कराएंगें एफआईआर: महानगर अध्यक्ष

