होली त्यौहार के मद्देनजर एफएसडीए की ताबड़तोड़ छापेमारी में 215 किलो रंगीन कचरी सीज, 5 दुकानों से लिए नमूने

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) होली पर्व को लेकर अभिहित अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजेन्द्र कुमार व आशीष कुमार ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 215 किलो ग्राम रंगीन कचरी सीज कर 5 दुकान स्वामियों के नमूने लिये।
जिसमें विनोद पुत्र रतिराम के प्रतिष्ठान से 94 किलो कचरी,दलेल पुत्र जयराम सिंह के प्रतिष्ठान से 65 किलो रंगीन कचरी,राजेश सिंह पुत्र प्रयाग सिंह के प्रतिष्ठान से 56 किलो रंगीन कचरी,रामवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय बेचेलाल के प्रतिष्ठान से सरसों के तेल का नमूना,आमोद कुमार पुत्र स्व छम्मीलाल के प्रतिष्ठान से पनीर का नमूना लिया।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *