रामनवमी शोभायात्रा को भव्य बनाने की विजय यादव ने बनाई रणनीति,विमलेश मिश्रा को मिली प्रभारी की जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) श्री राम विविध कला केंद्र के द्वारा आज रामनवमी की शोभायात्रा के संबंध में किशन कन्हैया सक्सेना के प्रतिष्ठान पर बैठक आयोजित हुई। शोभा यात्रा में प्रमुख झांकियां राम,लक्ष्मण,भरत,शत्रुघ्न एवं दुर्गा जी की झांकी एवं शहर को राम मय बनाने के लिए श्रीरामचरितमानस के राम बाल लीला से राजगद्दी तक भगवान के चरित्र चित्रण के भव्य द्वार बनाए जाएंगे एवं ध्वज पताकाएं विष्णु सहस्त्रनाम की ध्वनि समस्त रूट पर निरंतर चलती रहेगी। बैठक की अध्यक्षता अरुण प्रकाश तिवारी ने की, संचालन आदित्य दीक्षित ने किया। विमलेश मिश्रा को शोभा यात्रा का प्रभारी बनाया गया। शोभायात्रा में स्वागत के लिए विशिष्ट अतिथियों के लिए जिम्मेदारी अरुण प्रकाश तिवारी, अशोक वर्मा एवं किशन कन्हैया सक्सेना को दी गई। शोभायात्रा बीएस मेंशन से 6 बजे प्रारंभ होकर चैक, नेहरू रोड, घुमना बाजार, सुतरहट्टी, साहबगंज चैराहा, नाला मछरहटा होते हुए लोहाई रोड, रेलवे रोड होते हुए अग्रवाल धर्मशाला नंबर एक पर समाप्त होगी। राम विविध कला केंद्र कमेटी के द्वारा विजय यादव को संरक्षक के रूप में चुना गया। बैठक में आदित्य दीक्षित, अशोक वर्मा, किशन कन्हैया, विमलेश मिश्रा, अखिलेश कुमार द्विवेदी, शांति स्वरूप त्रिपाठी, श्रवण कुमार शुक्ला, गोपाल मिश्रा, लक्ष्मण मिश्रा, आशीष दीक्षित, गौरव कुमार वर्मा, मनोहर लाल, सौरभ मिश्रा, प्रकाश चंद वर्मा, अशोक मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *